फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तुंगाधार में गौशाला के सात कमरे जलकर राख

तुंगाधार में गौशाला के सात कमरे जलकर राख

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के तुंगाधार गांव में सात कमरों की एक तीन मंजिला गौशाला आग लगने से राख हो गई। शनिवार दोपहर बाद करीब दो बजे हुई अचानक इस घटना से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी का केस दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी और पटवारी हल्का डोलम सिंह नेगी ने तुरंत घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवार को 24 सौ रुपये की फौरी राहत प्रदान की। तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी ने आगजनी की घटना की पुष्टि की है। गौशाला तूले राम और झाबे राम निवासी तुंगाधार की थी। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद अचानक तुंगाधार पंचायत में झाबे राम और तूले राम के तीन मंजिला गौशाला में अचानक आग लग गई, जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की ओर भागे, मगर आग के भयानक रूप धारण करने से तीन मंजिला गौशाला के सात कमरे धू धू कर राख हो गए। इससे करीब पांच लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गौशाला में घास और कुछ मशीनों समेत अनेक औजार रखे थे, जो जलकर भस्म हो गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी और पटवारी डोलम सिंह नेगी ने नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी ने तूले राम और झाबे राम को बतौर फौरी राहत के रूप में 24 सौ रुपये प्रदान किए। आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने मौके पर जाकर केस दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा आगजनी के कारणों की छानबीन की जा रही है। आगजनी की इस घटना पर जिला परिषद सदस्य पितांबर लाल ठाकुर ने दुख जाहिर किया है और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed