फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पटाखे फोड़ते दो लोग घायल

पटाखे फोड़ते दो लोग घायल

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिले में दीपावली के अवसर पर लापरवाही से पटाखे फोड़ना दो लोगों को महंगा साबित हुआ है। गोहर उपमंडल व सरकाघाट में पटाखे फोड़ती बार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ही जोनल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। घायलों की पहचान तुन्ना (गोहर) निवासी जितेंद्र और सरकाघाट नवाही निवासी ब्रह्म दत्त के रूप में हुई है। दोनों को पटाखे फोड़ते हुए आंख में चोटें लगी हैं। इनमें से एक किशोर की हालत स्थिर है, जबकि अन्य व्यक्ति की हालत को गंभीर मानते हुए परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तुन्ना (गोहर) निवासी जितेंद्र दीपावली पर देर शाम घर के आंगन में अनार जला रहा था। इसकी चपेट में आने से उसकी आंख का कुछ भाग झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे जोनल अस्पताल ले आए, जहां उपचार के बाद किशोर की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, नवाही निवासी बह्म दत्त भी पटाखे फोड़ती बार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जोनल अस्पताल लाया गया। एक आंख में पटाखे से अधिक चोट लगने के कारण परिजन शुक्रवार दोपहर को उसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहीं, जिले के अन्य भागों में पटाखों से जलने के मामले भी सामने आए हैं। हालांकि इन्हें घर पर उपचार दे दिया गया है। इधर, जोनल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. एचके अबरोल ने बताया कि पटाखों से बर्न के दो केस आए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed