फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   व्यक्ति के खाते से उड़ाए साढ़े 37 हजार

व्यक्ति के खाते से उड़ाए साढ़े 37 हजार

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। पुलिस थाना बल्ह के तहत भ्यारटा में शातिर एक व्यक्ति के खाते से साढ़े 37 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भ्यारटा निवासी नारायण दास के एसबीआई सुंदरनगर कॉलोनी में खाते से 20 अक्तूबर को अज्ञात शातिर ने तीन बार ट्राजेक्शन कर साढ़े 37 हजार रुपये निकाल लिए। इस बात की भनक उन्हें एसएमएस मिलने पर हुई। इस पर उन्होंने बैंक शाखा जाकर खाता ब्लॉक करवाया। शातिर ने पहली बार 20 हजार, दूसरी बार 17 हजार और तीसरी बार 500 रुपये खाते से निकाले। ट्राजेक्शन दिल्ली से की गई है, जबकि खाताधारक के पास एटीएम मौजूद है। बावजूद इसके शातिर खाते से साढ़े 37 हजार निकालने में सफल रहे हैं। शातिरों ने खाते से किस तरह से धन निकाला है, इस बारे में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। इधर, बल्ह पुलिस थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed