फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धन के दुरुपयोग में दो प्रधानों पर मामला दर्ज

धन के दुरुपयोग में दो प्रधानों पर मामला दर्ज

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो पंचायत प्रधानों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। गोहर उपमंडल की शाला और करसोग क्षेत्र के साहोट पंचायत के पूर्व प्रधान के खिलाफ विजिलेंस थाना मंडी में मामला दर्ज किया गया है। गोहर खंड की शाला पंचायत की प्रधान को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में उपायुक्त मंडी की ओर से भी निलंबित किया जा चुका है। अब विजिलेंस की ओर से मामला दर्ज किया गया है। पंचायत प्रधान पर पंचायत सचिव व अन्य लोगों के साथ मिलकर टैंक निर्माण में करीब 58 हजार रुपये की जालसाजी करने का आरोप है। शाला पंचायत में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा टैंक निर्माण के लिए गत वष 58 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, मगर फर्जी बिल व रसीदें लगाकर कागजों में ही पानी भंडारण का टैंक बनाया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की तो कहीं पर भी भंडारण टैंक नहीं मिला। कागजों में जो टैंक दर्शाया गया था, उसका निर्माण कई साल पहले हुआ था। वहीं, साहोट पंचायत के पूर्व प्रधान एवं ग्रामीण शिक्षा समिति के अध्यक्ष पर 2006 से 2009 तक अपने कार्यकाल के दौरान राजकीय प्राथमिक स्कूल बगैल में चाहरदीवारी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खन्योड़ बगड़ा रसोईघर व भंडारण कक्ष के निर्माण में हेराफेरी कर हजारों रुपये डकारने का आरोप है। चारदीवारी व रसोईघर निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत करीब 1.10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। विजिलेंस मंडी के डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने शाला पंचायत की प्रधान, सचिव तथा साहोट पंचायत के पूर्व प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed