फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विक्टोरिया पुल से ब्यास में कूद गया बुजुर्ग, मौत

विक्टोरिया पुल से ब्यास में कूद गया बुजुर्ग, मौत

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। शहर के विक्टोरिया पुल से एक बुजुर्ग ब्यास नदी में कूद गया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। लोगों ने बुजुर्ग को ब्यास नदी से बाहर निकाला और तत्काल जोनल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। करीब दो माह के भीतर मंडी शहर में पुल से छलांग लगा कर खुदकशी करने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को करीब तीन बजे शहर के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से बुजुर्ग ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने सिटी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के मदद से इसे ब्यास नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले गए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। मृत की पहचान शरण दास (64) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक पानी में दम घुटने से व्यक्ति की मौत हुई है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विक्टोरिया पुल से छलांग लगा शरण दास की मौत हुई है। पुलिस छलांग लगाने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

---
दो माह में दूसरी घटना
मंडी शहर में पुल छलांग लगाने की यह दूसरी घटना है। करीब दो माह पूर्व शहर के सुकेती पुल से एक विवाहिता ने छलांग लगाई थी। कुछ दिनों के बाद शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed