{"_id":"22-65289","slug":"Mandi-65289-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर शातिरों ने 20 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल कर शातिरों ने 20 हजार निकाले
Mandi
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। पधर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर शातिरों ने खाते से बीस हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार उरला निवासी बबलू राम ने शिकायत दर्ज करवाई कि नौ अक्तूबर को उसने पधर एटीएम से नौ हजार रुपये निकाले। इसी दौरान एटीएम के अंदर दो व्यक्ति आए और धोखे से एटीएम कार्ड की अदला बदली कर दी। 17 अक्तूबर को बबलू राम को पता लगा कि उसके खाता से एटीएम कार्ड के जरिये 20 हजार रुपये निकाल लिए हैं। बबलू की शिकायत पर पधर पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।