{"_id":"22-65287","slug":"Mandi-65287-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में निलाक्षी प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में निलाक्षी प्रथम
Mandi
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व भारती मॉडल स्कूल कनैड़ में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य खेम चंद ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में निलाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आस्था दूसरे व श्रेया तीसरे स्थन पर रही। लड़कों की दौड़ में मोहम्मद कैफ ने प्रथम स्थान, दिनेश ने दूसरा व आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा में बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में सीमा ने प्रथम, रिया ने दूसरा व आयशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की दौड़ में आर्यन ने प्रथम, आकाश ने दूसरा व हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 7वीं व 8वीं कक्षा की आयोजित दौड़ में अनामिका ने प्रथम, रिया ने दूसरा व नेहा और चेतना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 9वीं व 10वीं कक्षा में बालिका वर्ग की दौड़ में मेहरा ने प्रथम, निहारिका ने दूसरा व अमिषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 7वीं कक्षा में लड़कों की दौड़ में मोहम्मद ने प्रथम, आजम ने दूसरा व अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 8वीं कक्षा की दौड़ में विशाल ने प्रथम, दीपांशु ने दूसरा व समीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 9वीं व 10वीं कक्षा में आयोजित दौड़ में मोहम्मद फैजल ने प्रथम स्थान, नदीम ने दूसरा व शोएब मोहम्मद ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 गुना चार रिले रेस में लड़कों के वर्ग में दीपांशु, सुहैल, समीर व शमीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में निहारिका, निलाक्षी, अमीषा व अलवीना ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऊंची कूद दौड़ बालिका वर्ग में यूनस ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में सुहेल व फैजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में आरिन सोनी व सुमित डोगरा ने विजेता रहे। शॉटपुट में अजय विजेता बने।
विज्ञापन