फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी माकपा

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी माकपा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी की बैठक राज्य सचिवालय सदस्य डा. ओंकार शाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में डा. ओंकार शाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छह महीनों में उदारीकरण व निजीकरण की नीतियां लागू कर रही है, जो पूर्व यूपीए सरकार लागू कर रही थी। मोदी सरकार ने 100 दिन में काला धन वापस लाने, महंगाई कम करने और युवाओं को रोजगार का वादा किया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी काला धन वापस लाने के बारे में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। बीमा क्षेत्र का निजीकरण करने तथा श्रम कानूनों को नामी कंपनियों व पूंजीपतियों के पक्ष में बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रसोई गैस को दोबारा बैंकों के माध्यम से देने का फैसला लिया गया है, जिसका पूर्व में भाजपा विरोध करती रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माकपा केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को लामबंद करआने वाले दिनों में संघर्ष तेज करेगी। इसके तहत 27 अक्तूबर से दो नबंबर तक तहसील स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और सात व आठ नवंबर को मंडी में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 16 से 18 दिसंबर को शिमला में राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन सम्मेलनों में जनता की समस्याओं पर संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज, परस राम, जोगिंद्र वालिया, जगदीश ठाकुर, महेंद्र राणा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सेन, राजेश शर्मा, जैवंती, गुरुदास वर्मा, राम लाल, भीम सिंह, मोहन भारती, रविकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed