फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जरोल में जीप की चपेट में आया वृद्ध, मौत

जरोल में जीप की चपेट में आया वृद्ध, मौत

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जरोल में जीप की चपेट में आया वृद्ध, मौत
विज्ञापन

गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र के जरोल गांव में बल्ह क्षेत्र से सब्जी लेकर पहुंची एक जीप की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की जीप के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुलिस ने लजे राम निवासी घाटाधार जरोल के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने बताया कि पुलिस ने जीप चालक राजीव कुमार निवासी बल्ह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत केस दर्ज कर दिया है तथा छानबीन जारी है। एसपी मंडी मोहित चावला ने डयूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच भी बिठा दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्ह क्षेत्र से सब्जी लेकर शनिवार दोपहर बाद एक जीप जरोल कस्बे में जब पहुंची तो जीप चालक राजीव कुमार इसे बैक कर रहा था। इस दौरान पीछे खड़ा एक 70 वर्षीय वृद्ध लजे राम जीप की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को सीएचसी जंजैहली पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, उग्र परिजनों और लोगों ने जंजैहली सीएचसी के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों का आरोप था कि पुलिस ने जीप चालक को संरक्षण दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को जीप चालक को बाहर लाने की मांग उठाई, मगर पुलिस ने इस प्रकार की कोई कोताही होने नहीं दी। जिससे कोई अप्रिय घटना पेश आए। ग्रामीण सीएचसी के बाहर नारेबाजी करते रहे और पुलिस अधिकारी लोगों को समझाते रहे। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा की कोशिशों के बावजूद उग्र ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े रहे। थाना प्रभारी नवीन झालटा ने डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार को मामले की सूचना दी। जिसके बाद डीएसपी राजेश कुमार जंजैहली पहुंचे और मामला शांत करवाया। बहरहाल क्षेत्र में घटना से सनसनी है।
विज्ञापन


ड्यूटी में लापरवाही करते गए पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में जांच बिठा दी गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटना के बाद तत्परता बरतते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं, लोगों से अपील है कि इस तरह के मामलों में शांति बनाए रखे। -मोहित चावला, एसपी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed