{"_id":"22-63712","slug":"Mandi-63712-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर दो में टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर दो में टक्कर
Mandi
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिला बार एसोसिएशन के वीरवार को होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। बार रूम में होने वाली चुनावी प्रक्रिया संयोजक रवि सिंह राणा और सतीश ठाकुर, लोकेंद्र कुटलैहड़िया और प्रशांत शर्मा की देखरेख में होगी। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए एसपी परमार और नीरज कपूर, उपप्रधान पद के लिए दिनेश सकलानी और रूपेश उपाध्याय तथा महासचिव पद के लिए दीपक आजाद और टीआर पठानिया चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव संयोजक ने बताया कि मंगलवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी। छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। बताया कि प्रधान, उपप्रधान और महासचिव के पद के लिए वीरवार को बार रूम में सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद चुनाव का परिणाम घोषित होंगे। इधर, मतदान के लिए विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इससे जिला न्यायालय परिसर के आसपास चुनावी राजनीति गरमा गई है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बैचों पर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
हितेश बहल सहसचिव नियुक्त
बार एसोसिएशन में सहसचिव पद पर हितेश बहल, कोषाध्यक्ष दीपाली जसवाल, लाइब्रेरियन हेम सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विमल शर्मा, तेजेंद्र कुमार और हनी कुमार का चयन सर्वसम्मति से कर लिया है।