फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एबीवीपी मंडी जिले में बनाएगी 4500 सदस्य

एबीवीपी मंडी जिले में बनाएगी 4500 सदस्य

Thu, 10 Jul 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 10 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय परिषद वीरवार से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। जिले में अभियान के तहत 4500 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभाविप के इकाई सचिव मनीष सैणी ने बताया कि अभाविप कुछ मुद्दों को लेकर नए सदस्यों के पास जाएगी। इनमें 45 दिनों में परीक्षा परिणाम निकले, रिजनल सेंटर मंडी और ऊना में खोले जाएं तथा फीस बढ़ोतरी बंद की जाए। बुधवार को अभाविप के जिला संयोजक योगेश ठाकुर ने कहा कि सभी मिलकर नए बच्चों को अपने साथ जोड़कर मांगों को उठाएंगे।
उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को देश में अभाविप अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। मंडी इकाई की ओर से वल्लभ महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नए छात्र-छात्राओं को अभाविप के इतिहास की जानकारी दी गई। वहीं मेरिट में आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में नरेंद्र ठाकुर, इकाई अध्यक्ष कमलेश सेन, सचिव मनीष सैणी, जिला संयोजक योगेश ठाकुर और मीडिया प्रभारी अंकित कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकाघाट में तीस ने किया रक्तदान
सरकाघाट (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वें स्थापना दिवस
पर स्थानीय कालेज इकाई ने रेडक्रास सोसाइटी मंडी के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें तीस युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर समाज सेविका प्रेम कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कमलेश परवारी इसमें बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। पूर्व इकाई अध्यक्ष राकेश वसूरी, कैंपस सचिव प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश, मुनीश, सुशील, निखिल, रमा, शलाखा, श्वेता और शालिनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed