{"_id":"22-61745","slug":"Mandi-61745-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटली में 14 घंटे तक गुल रही बत्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटली में 14 घंटे तक गुल रही बत्ती
Mandi
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली क्षेत्र में करीब चौदह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली सप्लाई ठप होने से पेयजल और स्वास्थ्य सेवाआें पर भी असर पड़ा है। मंगलवार को घरों तक पीने के पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई। अस्पताल में आए मरीजाें के टेस्ट भी नहीं हो सके।
लदरौर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर की डिस्क जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। इससे सोमवार की रात हटली क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी खराबी को सुबह भी जल्दी दुरुस्त नहीं कर पाए। इससे दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। इस बीच कई उठाऊ पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट न होने से लोगों को पेयजल की सप्लाई भी नहीं हो सकी। बलद्वाड़ा अस्पताल में भी मरीजाें को दिक्कतें झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासी रामचंद्र, काहन सिंह, बलदेव, हमीर चंद, मीना राम, चंपा देवी, मान सिंह और देशराज ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगाें को पानी प्राकृतिक स्रोतों से लाना पड़ा।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी। बीएमओ बलद्वाड़ा अनिल धीमान ने बताया कि बिजली न होेने से अस्पताल में कई मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए।
विज्ञापन
डिस्क जलने से हुई दिक्कत
लदरौर के पास बिजली की डिस्क जल जाने से सोमवार रात बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
-विजय सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता आईपीएच सरकाघाट।