फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सिंह गारमेंटस और रतन ज्वैलर्स जीते

सिंह गारमेंटस और रतन ज्वैलर्स जीते

Tue, 17 Dec 2013 05:46 AM IST
Mandi
Mandi Updated Tue, 17 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही 26वीं सतगुरू प्रताप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मंडी की तीन टीमों सिंह गारमेंट्स, रतन ज्वैलर्स और थर्ड आईआरबी ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। दिन का पहला मैच सिंह गारमेंट्स और मंडी सुपर किंग इलेवन के बीच खेला गया। मंडी सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सिंह गारमेंट्स के बल्लेबाजों ने पांच विकेट खोकर 154 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें शकुन सैनी का शानदार अर्ध शतक और रिक्की के 42 और अजय राय के 12 रनों का योदान रहा। मंडी सुपर किंग की ओर से जितेंद्र और दलीप ने दो-दो विकेट लिए, जबकि लवली को एक विकेट मिला । वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडी सुपर किंग की पूरी टीम 78 रनों के स्कोर पर सिमट गई। केवल सुमन ने सर्वाधिक 16 रन बनाए और जितेंद्र ने 12 रनों का योगदान दिया। सिंह गारमेंट्स की ओर से रिक्की, शकुन और रामजी ने दो-दो विकेट लिए। दूसरा मैच पुरानी मंडी और रतन ज्वैलर्स के बीच खेला गया। पुरानी मंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 77 रन बनाए। इसमें बंटी ने 15 और युगल ने 13 रन बनाए। रतन ज्वैलर्स की ओर से चंद्रकांत ने दो और हैप्पी एवं राहुल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रतन ज्वैलर्स ने एक विकेट खोकर 78 रना बनाकर नौ विकेट से जीत दर्ज की। इसमें राघव ने 41 और अमित ने 23 रन बनाए। तीसरा मैच जे नगर एकादश और थर्ड आईआरबी के बीच खेला गया। थर्ड आईआरबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 134 रन बनाए। इसमें विवेक सेन ने 39, नेकराम ने 29 और मनु राणा ने 21 रनों का योगदान दिया। जे नगर की ओर से रोहित ने तीन, प्रदीप और मोहित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे नगर की टीम नौ विकेट पर 94 रन बना पाई। इसमें मोहित ने 22 और दिनेश ने 12 रनों का योगदान दिया। थर्ड आईआरबी पंडोह के गेंदबाज अक्षय ने दो, अतुल, भानू और लक्की ने एक-एक विकेट लिया। थर्ड आईआरबी ने 40 रनों से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed