फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एडीएम कार्यालय के बाहर मजदूरों ने बोला हल्ला

एडीएम कार्यालय के बाहर मजदूरों ने बोला हल्ला

Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी )। उहल प्रोजेक्ट में अवीर कंपनी के पास कार्यरत मजदूरों ने गैरकानूनी ले ऑफ को तुरंत वापस लेने और पिछले दो माह के बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मजदूरों ने ऋतुरंग कला मंच से लेकर एसडीएम कार्यालय तक हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव कुशाल भारद्वाज, सीटू के मंडी जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, यूनियन के प्रधान टेक सिंह, मच्छयाल साइट के सचिव नारायण सिंह के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की और रैली निकाली।
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए न तो सरकार गंभीर है और न ही स्थानीय प्रशासन। इसलिए मजदूरों को प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। उहल प्रोजेक्ट में खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन ब्यास वैली पावर कारपोरेशन, बिजली बोर्ड, स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार कंपनी की मनमानी के आगे बेबस दिख रही है। गैर कानूनी ले ऑफ कंपनी को वापस लेना ही होगा। हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि प्रधान नियोक्ता होने के नाते बीवीपीएसीएल एवं बिजली बोर्ड को चाहिए कि श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाली कंपनी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें। सीटू के संघर्ष के चलते मई और जून महीने के वेतन का भुगतान तो मजदूरों को कर दिया है, लेकिन जुलाई और अगस्त माह के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। मजदूर हर रोज वर्क साइट पर ड्यूटी देने आते हैं, लेकिन कंपनी उनसे कोई काम नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी ले ऑफ को तुरंत वापस लिया जाए और पिछले दो महीनों के वेतन का भी शीघ्र भुगतान किया जाए। इस अवसर पर यूनियन के प्रधान टेक सिंह, सचिव नारायण दास और प्रताप सिंह, जोगिंद्रनगर कॉलेज के एससीए के नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र सिंह, जनवादी नौजवान सभा के जोगिंद्र नगर इकाई के प्रधान सुनील बरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed