फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बारिश से रिहायशी मकान ध्वस्त, लाखों का नुकसान

बारिश से रिहायशी मकान ध्वस्त, लाखों का नुकसान

Thu, 08 Aug 2013 05:35 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 08 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
चैलचौक/ टिहरा/ कटौला(मंडी)। आसमान से बरसी आफत ने जिले की कई पंचायतों में तबाही मचाई है। गोहर उपपमंडल की ग्राम पंचायत किलिंग में बारिश के कारण पहाड़ से मिट्टी खिसकने से चार कमरों का मकान दब गया। किलिंग पंचायत के प्रधान टेक चंद ने बताया कि विद्या देवी पत्नी किसनू राम निवासी किलिंग का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गीता देवी ने कहा कि गत रात्रि 8 बजे के करीब बारिश के कारण घर के पीछे का पूरा पहाड़ ही मकान पर गिर पड़ा। पंचायत प्रधान टेक सिंह ने बताया कि हादसे के समय मकान में मौजूद लोग घर से बाहर को दौड़ गए, जिससे कोई बड़ी घटना होने से बच गई। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंच कर मकान का जायजा लिया और पटवारी तथा तहसीलदार को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। विद्या देवी का सात लाख से अधिक का नुकसान हो गया है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्या देवी को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

उधर, टिहरा क्षेत्र के कमलाह पंचायत के बरहैल गांव के लश्करी राम की गौशाला ढह गई। मलबे में दबने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जबकि, आधा दर्जन भेड़-बकरियों को बचा लिया गया। चोलथरा पंचायत के चमोलका निवासी राजेश कमल की जमीन भूस्खलन से तबाह गई। कटौला क्षेत्र के सेगली पंचायत के अंतर्गत मंडाह गांव में लालू राम का चार कमरों का दो मंजिला मकान पानी के तेज बहाव में बह गया। साथ ही गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। बागी गांव के बसंतू राम का घराट बह गया। भारी बारिश से बागी-पराशर पुल को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed