{"_id":"22-41538","slug":"Mandi-41538-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक से गिरकर युवक की मौत
Mandi
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत सियून के गांव सियून निवासी सोहन सिंह की ढांक से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोहन सिंह (39) पुत्र टोलकू राम हिमरी गंगा से होते हुए अपने घर सियून जा रहा था। हिमरी गंगा के समीप ढांक में उसका पांव फिसल गया और वह लगभग 30 मीटर नीचे ढांक में जा गिरा। अन्य राहगीरों ने उसे नाले में गिरा हुआ पाया और बाद में उसके परिजनों को सूचना दी। पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान लेख राम ठाकुर, उप प्रधान पदम सिंह, वार्ड सदस्य परस राम ने मौके पर पहुंच कर हादसे का जायजा लिया। पधर पुलिस को हादसे की सूचना दी। पंचायत प्रधान और उपप्रधान के मुताबिक सोहन लाल ने मौके पर दम तोड़ दिया था। उसके सिर पर पत्थर की चोट का गहरा निशान था। हादसे के बारे में पधर पुलिस को सूचना देने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई। परिजनों द्वारा लाश का पोस्टमार्टम न करवाने की सूरत में पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई। पंचायत प्रधान ने बताया कि सोहन सिंह गरीब परिवार से संबंध रखता है। प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन