{"_id":"22-39015","slug":"Mandi-39015-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ मझवाड़ में दिन-दिहाड़े घर में सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ मझवाड़ में दिन-दिहाड़े घर में सेंधमारी
Mandi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली की बरनाला पंचायत के गुड़ मझवाड़ गांव में वीरवार को दिन-दिहाड़े चोराें ने सेंधमारी करते हुए एक घर से नकदी तथा जेवरात पर हाथ साफ कर लिए। वारदात के समय प्रभावित परिवार के सदस्य खेतों में गंदम बिजाई करने गए हुए थे। पीछे से चोरों ने दरवाजे के ताले तोड़ वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुड़ मझवाड़ निवासी सीता राम अपने परिवार सहित खेतों में गंदम बिजाई का कार्य करने गया हुआ था। इस बीच चोरों ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर 10 हजार की नकदी तथा 50 हजार के गहने उड़ा लिए। सीताराम तथा परिवार के अन्य सदस्य जब खेतों से वापस लौटे तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। उसने सरकाघाट पुलिस थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार सीताराम के घर से 10 हजार रुपये की नकदी, सोने के दो चाक, चांदी पायल दो, चांदी की एक अंगूठी तथा चांदी की एक चेन चोरी हुई है। कुल 60 हजार का सामान चोरी हुआ है।
इधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।