फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धरोट में तीन दर्जन मोबाइल फोन चोरी

धरोट में तीन दर्जन मोबाइल फोन चोरी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक क्षेत्र की मुशराणी पंचायत के धरोट गांव में चोरों ने तीन दुकानाें के ताले तोड़ कर तीन दर्जन मोबाइल फोन उड़ा लिए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने वीरवार रात्रि धरोट निवासी हंसराज, खूब राम तथा सब्जी विक्रेता आशु की दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर मोबाइल विक्रेता हंसराज की दुकान से 12 मोबाइल फोन तथा खूब राम की दुकान से छह मोबाइल ले उड़े, जबकि सब्जी विक्रेता आशु की दुकान पर चोरों ने नकदी उड़ाने की मंशा से ताले तोड़ दिए। अगले दिन सुबह जब दुकान मालिक अपनी-अपनी दुकानों में पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। प्रभावित दुकानदाराें ने तत्काल घटना की सूचना पंचायत प्रधान को दी। ग्राम पंचायत प्रधान हेमलता शर्मा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर दुकानदारों के बयान लिए। पुलिस आरोपियों का सुराग ढूंढने में जुट गई है। वहीं पंचायत उपप्रधान हेमराज का कहना है कि पंचायत में इस प्रकार की चोरी की यह पहली घटना है। उन्हाेंने पुलिस से चोरों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्ती से शिकंजा करने की गुहार लगाई है। इधर, घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि प्रभावित तीनों दुकान मालिकाें के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोराें की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed