फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थ्री व्हीलर लुढ़कने से दो युवक जख्मी

थ्री व्हीलर लुढ़कने से दो युवक जख्मी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरला (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग में उरला स्थित भलाणा के पास एक थ्री व्हीलर के अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 फुट गहरी ढांक में लुढ़क जाने से उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक अस्पताल पधर पहुंचाया गया, जहां दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थ्री व्हीलर नंबर एचपी 33 बी 201 जोद्रिंनगर जा रहा था। भलाणा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 फुट गहरी ढांक में जा लुढ़का। इससे हरीश कुमार पुत्र स्व. देवी सिंह और विजय कुमार पुत्र राम लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए पधर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों युवकों को सिर, बाजू और टांगों में चोटें आई हैं। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक थ्री व्हीलर में कोई मशीन लेकर जा रहे थे। तीखा मोड़ होने से थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी अभिषेक दुल्लर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed