{"_id":"22-38900","slug":"Mandi-38900-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में लुढ़की, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में लुढ़की, एक की मौत
Mandi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी-थाची सड़क पर गत रात्रि एक सैंट्रो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बालीचौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत सोमवार रात को बालीचौकी-थाची सड़क पर पनाला के समीप सैंट्रो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे कार में सवार खौब गांव निवासी खेमराज की मौत हो गई, जबकि ददवास गांव निवासी नेत्र सिंह और खेम सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। सूचना मिलते ही बालीचौकी पुलिस चौकी से हैड कांस्टेबल ठाकुर सिंह ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि कार सवार लोग शादी समारोह से वापस थाची की तरफ जा रहे थे।