{"_id":"22-38898","slug":"Mandi-38898-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड के किनारे मिला युवक का शव
Mandi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक (मंडी)। ख्योड़ के समीप खरखण खड्ड के किनारे 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को युवक का शव खड्ड के किनारे नंगे पांव मिला है, जबकि स्पॉट से कुछ ही दूरी पर चैलचौक-गोहर सड़क पर मृतक द्वारा खड़ा किया हुआ स्कूटर बरामद हुआ है। मृतक मोबाइल रिपेयर का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध अवस्था में मृत मिले शव की पहचान जगत बंधु (20) पुत्र गंगा राम अनजान निवासी बासा के रूप में हुई है। खड्ड किनारे युवक का शव दिखने पर ग्रामीणाें ने इसकी सूचना गोहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव नंगे पांव मिला, जबकि उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटाें के भी निशान थे। युवक की मौत किस वजह से हुई है, पुलिस अभी तक इस बारे में कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। युवक घर से स्कूटर पर सवार होकर निकला था। उसने स्कूटर जहां खड़ा कर रखा था, स्कूटर उसी जगह सही सलामत है, लेकिन उसका शव करीब 40-50 मीटर आगे नीचे खड्ड के किनारे मिला है। मृतक के पिता ने पुलिस में संदेह जाहिर करते हुए निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। मृतक सोमवार को ही घर से निकला था। ऐसे में मृतक युवक की हत्या हुई है या उसकी अन्य कारणों से मौत हुई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का पता चलने पर एसडीएम गोहर हरी सिंह राणा भी मौका स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है युवक की मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता ने दूसरी शादी कर रखी है। मृतक युवक बासा में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता था।
इधर, घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। शीघ्र ही मृतक की मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।