{"_id":"22-38866","slug":"Mandi-38866-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी-पैड़ी-नेरचौक बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी-पैड़ी-नेरचौक बस सेवा बंद
Mandi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। मंडी-पैड़ी-नेरचौक बस सेवा के बंद होने पर बैहल पंचायत के लोग नाराज हो गए हैं। बस सेवा बंद होने से नाराज लोगों ने इसकी बहाली को लेकर दो टूक शब्दों में चेतावनी दे दी है। इसके चलते 21 नवंबर तक सेवा बहाल नहीं हुई तो लोग 22 नवंबर को डीएम का घेराव करेंगे।
बस सेवा के बंद होने से ग्राम पंचायत बैहल पैड़ी ही नहीं कसारला तथा सैनी मोहरी पंचायतों के लोगों में भी रोष है। ग्राम पंचायत बैहल पैड़ी की प्रधान सुशीला सिपहिया के अनुसार मंडी-पैड़ी-नेरचौक बस को परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने लगाया था। बस सेवा से सुबह स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियाें तथा नौकरी एवं मजदूरी करने वाले लोगाें को नेरचौक पहुंचने में सुविधा होती थी, लेकिन सुंदरनगर डिपो की इस बस सेवा को अधिकारियों ने बेवजह बंद कर दिया है।
इस पर पंचायत के नारायण सिंह, फांदी राम राणा, तांबर, राजेंद्र सिंह, टेक सिंह, धनवत्तरी देवी, गीता देवी, रूपा देवी, ललित, मुकेश, प्रदीप कुमार, गुरुदेव सिंह, कौर सिंह, संजय गुलेरिया, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है। उपरोक्त लोगों का कहना है कि इस मसले पर डीएम एचआरटीसी मंडी से बात की है। यदि बस सेवा 21 नवंबर तक बहाल नहीं हुई तो 22 नवंबर को सीधे डीएम का घेराव होगा।
विज्ञापन
डिविजनल मैनेजर एचआरटीसी मंडी प्रकाश चंद्र ने कहा कि निगम ने बस सेवा शुरू की थी। लेकिन आशातीत कम सवारियां होने से निगम को घाटा हो रहा है। इसलिए बस सेवा को बंद किया गया है।