फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कमरे में घुसकर जेवरात से भरा बैग उड़ाया

कमरे में घुसकर जेवरात से भरा बैग उड़ाया

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के टारना स्थित एक क्वार्टर में चोरों ने ज्वेलरी से भरे बैग पर दिन-दिहाड़े हाथ साफ कर लिया। वारदात के समय महिला तथा उसका बेटा घर पर ही थे, लेकिन कमरे और अलमारी के दरवाजे खुले होने पर चोर पलक झपकाते ही सोने का बैग चुराकर नौ दो ग्यारह हो गए। इसके अलावा चोर एक मोबाइल भी ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने बुद्धि सिंह कश्यप के क्वार्टर में वारदात को अंजाम दिया। बुद्धि सिंह कोषागार में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जो वारदात के दिन ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी पत्नी तथा बेटा क्वार्टर में ही थे। जिस समय घर में चोरी हुई, उस समय उसकी पत्नी बालकनी में थी, जबकि बेटा बाहर पढ़ रहा था। बेटे ने कमरे के अंदर आहट जरूर सुनी, लेकिन उसने अपनी मम्मी के होने के अंदेशे से अनदेखा कर दिया। फायदा उठाकर चोर बैड के सामने खुली पड़ी अलमारी से जेवरात से भरा बैग ले उड़े। पुलिस के अनुसार बैग में महिला की सोने की दो तिलियां, कानों की बाली का जोड़ा, एक चेन तथा एक अंगूठी थी। चोरी हुए जेवरात की कुल कीमत 75 हजार रुपये है। इसके अलावा चोर बैड पर पड़ा सैमसंग-1200 का सैट भी ले उड़े। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इधर, घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed