{"_id":"22-38632","slug":"Mandi-38632-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीड बैक के बहाने किया चुनावी मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीड बैक के बहाने किया चुनावी मंथन
Mandi
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने जिले के सभी दस विस क्षेत्रों के प्रत्याशियों से फीडबैक लेकर चुनावी मंथन किया। मंडी जिला भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष दिले राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोक निर्माण एवं राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री रामस्वरूप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। बैठक में मंडी जिले के सभी प्रत्याशियों ने चुनावों के दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हुए घटनाक्रमों का ब्योरा दिया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष दिले राम ने कहा कि मंडी जिले की सभी 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयश्री हासिल करेंगे। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि चुनावों के नतीजों से पहले सभी मंडल अपना प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता अभियान पूरा कर लें। इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष के पास रिपोर्ट जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने जो विकास का माडल हिमाचल में पेश किया, वह देश के सभी राज्य अपना रहे हैं। हिमाचल में महिलाओं द्वारा भारी संख्या में वोट डालना इस बात का संकेत है कि धूमल सरकार के पांच साल में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया है। बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अजय राणा, प्रदेश सचिव एवं सुंदरनगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्बाल, सरकाघाट से भाजपा प्रत्याशी कर्नल इंद्र सिंह, करसोग से हीरा लाल, बल्ह से इंद्र सिंह गांधी, नाचन से विनोद कुमार, सदर से डीडी ठाकुर, द्रंग से जवाहर ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष हेमपाल राणा, विजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज वालिया, मनोज कुमार, संजय रावत, भगत राम, पीतांबर लाल गुप्ता, डोले राम, प्रकाश कुमार, विशाल ठाकुर, अदन सिंह व सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन