{"_id":"22-38526","slug":"Mandi-38526-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में उमा भारती प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में उमा भारती प्रथम
Mandi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुुल कलाम आजाद का जन्म दिवस रविवार को उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया। राजकीय उच्च पाठशाला और राजकीय प्राथमिक पाठाशाला घांघणु द्वारा यह दिवस संयुक्त तौर पर मनाया गया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन की उमा भारती ने प्रथम और शिल्पा ने दूसरा स्थान हासिल किया। गांधी सदन की छात्रा वंदना कुमारी ने नकल पर कविता सुनाई। चित्रकला प्रतियोगिता में संजय कुमार ने प्रथम और मधु ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरिफ कुरैशी ने मौलाना अबुल कलाम के जीवन से जुड़े कई रोचक पहलुओं से विद्यार्थियों का साक्षात्कार करवाया। कार्यक्रम प्रभारी कला स्नातक भगत राम ने भी इस मौके पर बच्चों का मार्गदर्शन किया। राजकीय उच्च पाठशाला कपाही में भी शिक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में ईश्वर ने प्रथम स्थान, अनिश से दूसरा और माया ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में यशपाल ने प्रथम, संध्या ने दूसरा और मधु ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च पाठशाला चांबी में इस मौके पर विद्यार्थियों में चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में रजनी, आकांक्षा, कोमल, सविता, सीता, लाजवंती, प्रिया, रमा, दीमा के ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंचन, इंदु, चेतना,सरोज, किरना, सुनीता, मोनिका, कल्पना, मोनिका पराशर और अति से दूसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में रितिक ने प्रथम, जतिन ने दूसरा और निखिल ने तीसरा हासिल किया। राजकीय सीसे स्कूल (बालक) में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ऋतिक ने प्रथम, हितेश ने दूसरा और दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में निशांत ने प्रथम, अनुराग ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में दीपक और वीरेंद्र ने प्रथम और ऋतिक और राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, टीजीटी सुमन सैनी और प्रवक्ता मनोज वालिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन