{"_id":"35262","slug":"Mandi-35262-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही
Mandi
Updated Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उरला (मंडी)। क्षेत्र में लगातार जारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे जहां सड़कों की हालत दयनीय हो गई है, वहीं भारी बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण किसानों की उपजाऊ भूमि तबाह हो रही है। बीते रविवार को भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत चुक्कू के नागणी गांव में समीप लगते नाले का जलस्तर बढ़ने से नाले के पानी का बहाव किसानों के खेतों की ओर हो गया।
इससे स्थानीय निवासी सरदारी लाल पुत्र कन्हैया लाल, पवन कुमार पुत्र चमारू राम की लगभग आधा बीघा से ज्यादा भूमि धान की फसल सहित नाले में बह गई। मस्त राम पुत्र काहन सिंह और नारायण सिंह के खेत भी खतरे की जद में आ गए हैं। बारिश का सिलसिला इसी कद्र जारी रहा तो किसानों का खासा नुकसान हो सकता है। प्रभावित किसानों के अनुसार लगातार बारिश से समीप बहता नाला उफान पर आ गया, जिसका बहाव एकाएक खेतों की ओर हो गया। धान की फसल खेतों सहित नाले में समा गए हैं। खेतों की मेढ़ भी टूट गई हैं। सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
चुक्कू पंचायत प्रधान दिनेश कुमार और उपप्रधान चंद्रमणी यादव के अनुसार घटना की सूचना हल्का पटवारी और प्रशासन को दे दी गई है। प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन