फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पत्नी बोली, मेरे पति की हुई है हत्या

पत्नी बोली, मेरे पति की हुई है हत्या

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रत्ती (मंडी)। शंकर उर्फ चंद लाल की हत्या की गई है। उसे किसी ने मारकर सुंदरनगर नहर के पास फेंका है। यह कहना है कि मृतक शंकर की पत्नी हुक्मू देवी और बेटे हरीश का। वहीं, पंचायत को भी यही संदेह है कि शंकर को किसी ने मारा है। इधर, इस बारे में पंचायत और मृतक की पत्नी ने डीसी मंडी और एसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शंकर उर्फ चंद लाल 4 मई को यह कह कर गया कि उसे किसी ने काम के लिए बुलाया है। क्याेंकि शंकर झाड़ फूंक का काम भी करता था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। घरवालों के हर जगह तलाश करने के बाद जब वह कहीं नहीं मिला तो इसकी बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन 10 मई को सुंदरनगर थाना से बल्ह थाना को सूचना आई की कंट्रोल के पास किसी का शव पड़ा है। जांच करने के बाद पाया कि शव शंकर उर्फ चंद लाल का ही है।
विज्ञापन

इधर, पंचायत प्रधान गलमा रजनी नायक, मृतक के बेटे हरीश, पत्नी हुक्मू देवी का कहना है कि शंकर की हत्या की गई है। उक्त लोगों ने उपायुक्त और एसपी से मांग की है कि शंकर के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इधर, डीएसपी मंडी आशीष शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed