{"_id":"30201","slug":"Mandi-30201-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंग देख नहीं रोकी निगम की बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंग देख नहीं रोकी निगम की बस
Mandi
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरला (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम एक तरफ यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के दावे करता है और इसके लिए बसों में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अपंगों के लिए सीटों के आरक्षण के स्लोगन लिखे होते हैं। वहीं, दूसरी ओर निगम के बस चालक ही अपनी सेवाओं को दरकिनार करते हुए ऐसे स्लोगनों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा ही वाक्या रविवार को उरला बस स्टाप में हुआ। यहां लगभग एक दर्जन प्रत्यक्षदर्शियों के सामने निगम के एक चालक ने खाली बस होने के बावजूद लगभग 70 वर्ष की अपंग और वृद्ध महिला को बस में नहीं बैठाया। वृद्ध महिला हाथ में बैग लिए बस रोको-रोको पुकारती रही, लेकिन निगम के चालक परिचालक पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
जानकारी के अनुसार उरला क्षेत्र के दुर्गम गांव फुटाखल की 70 वर्षीय वृद्ध महिला साहड़ी देवी पधर जाने के लिए उरला बस स्टाप में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान निगम के पठानकोट डिपो की पठानकोट-सुंदरनगर बस नंबर एचपी 38बी-0993 के चालक ने स्टाप पर यात्री उतारे और अपंग महिला को बस में बैठाए बगैर बस भगा दी। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों में सुरेश कुमार, तेज सिंह, अशोक कुमार, योगेश धरवाल, हितेंद्र सिंह चंदेल, गोपी राम, जमना दास, श्याम लाल, मुरारी लाल, कृष्ण कुमार ने कहा कि बस चालक ने उरला में यात्रियों को उतारा, लेकिन अपंग महिला को देख कर उसे बस में नहीं बैठने दिया। उक्त लोगों ने बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, परिवहन मंत्री मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस मामले की छानबीन कर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि निगम की बसों में चालकों की ऐसी कोताही किसी भी हाल में बख्शी नहीं जाएगी।