फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम ने आईटीआई का शिलान्यास किया

सीएम ने आईटीआई का शिलान्यास किया

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने चच्योट पंचायत में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का विधिवत शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री गोहर के म्याह माता मंदिर से सीधा चच्योट पहुंचे। वहां आईटीआई भवन का नींव पत्थर रखने के तुरंत बाद हटगढ़ के लिए रवाना हुए। चच्योट पंचायत में धूमल के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ अपने नेता के दो शब्द सुनने के लिए खड़ी थी। मगर मुख्यमंत्री ने नींव पत्थर रखने के तुरंत बाद अपने अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय राणा, विधायक दिलेराम, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपायुक्त देवेश कुमार, एसडीएम एचएस राणा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता ठाकर दास समेत अनेक गणमान्य लोगोें ने शिरकत की।
विज्ञापन

धूमल ने लिया मंडयाली धाम का लुत्फ
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने नाचन दौरे के दौरान उपमंडल मुख्यालय में स्थित म्याह माता मंदिर में मंडयाली धाम का लुत्फ लिया। मुख्यमंत्री ने म्याह माता मंदिर में पूजा अर्चना की। धूमल को मंदिर के संस्थापक शिव कुमार गुप्ता ने भगवती की तरफ से चुनरी भेंट की। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक दिलेराम, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अजय राणा, उपायुक्त देवेश कुमार, एसपी अभिषेक दुल्लर समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed