{"_id":"30077","slug":"Mandi-30077-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय गति रुकने से सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय गति रुकने से सैनिक की मौत
Mandi
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र की चोलथरा पंचायत के रोपड़ी गांव का 32 वर्षीय लायंस नायक सुशील कुमार की हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार पुत्र वीरी सिंह भारतीय सीमा में पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी नाम स्थान पर अपनी सेवाएं दे रहा था। मंगलवार सुबह आठ बजे अचानक उसकी हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार अपने पीछे पिता बीरी सिंह, माता सर्वी देवी को छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है। इस घटना पर परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह, जिप सदस्य वंदना गुलेरिया, बीडीसी सदस्य कुसुम ठाकुर, उप प्रधान प्रवीण सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक जताया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
विज्ञापन