{"_id":"30037","slug":"Mandi-30037-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी देने पर ठगे चार लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी देने पर ठगे चार लाख
Mandi
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अपने लड़कों को विदेश में नौकरी दिलवाने की लालसा रखने वाले ढ़ेलू गांव निवासी श्यामलाल चार लाख रुपये का चूना लग गया। श्याम लाल अपने बेटों को कनाडा भेजने के चक्कर में राकेश गिरि जी महाराज को चार लाख रुपये लुटा गया। आरोपी चार लाख लेने के बाद से फरार है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर महाराज की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए अपने बयान में ढ़ेलू गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि राकेश गिरी जी महाराज उर्फ चरणजीत सिंह निवासी सैणी पिंड जालंधर ने उसके बेटे का कनाडा में बतौर बैल्डर नौकरी लगाने का झांसा दे कर चार लाख का चूना लगाकर लेकर फरार हो गया है। श्याम लाल का कहना है कि आरोपी श्याम लाल के बेटे को विदेश में नौकरी लगाने के बदले दस लाख की मांग की। इस पर आरोपी ने श्याम लाल को चार लाख पहले देने और बेटे की नौकरी लगने के बाद उसे 6 लाख रुपये देने की बात कही। इस पर श्याम लाल सहमत हो गया और उसने चार लाख की राशि दे दी।
श्याम लाल ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें अपने झांसे में लेते हुए कहा कि 2 मई को उसके बेटे की फ्लाइट मुंबई से जाएगी तथा टिकट की बुकिंग करवा दी गई है। इसके बाद आरोपी ने श्याम लाल और उसके बेटे को 28 अप्रैल को चौंतड़ा डिस्पेंसरी के पास सुबह बुलवा लिया, लेकिन आरोपी वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद श्याम लाल ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि की है।