{"_id":"30034","slug":"Mandi-30034-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार गुरिल्लाओं की मंडी में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार गुरिल्लाओं की मंडी में रैली
Mandi
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन ने अपनी मांगों को लेकर मंडी शहर में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर गुरिल्लाओं ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। जिला भर से महिला एवं पुरुष गुरिल्लाओं की भारी भीड़ के बीच रैली भीमाकाली मंदिर से शुरू हुई तथा शहर से होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंची।
जहां संगठन ने राज्याध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अगुवाई में जिलाधीश के माध्यम से गृह मंत्रालय तथा प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किए। संगठन ने मांग रखी कि एसएसबी प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष को एसएसबी विभाग में स्थाई नियुक्ति दी जाए। आयु में मणिपुर की तर्ज पर छूट दी जाए। एसएसबी की भर्ती में प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को पहले भर्ती किया जाए। नौकरी के लिए आयु पार कर चुके बेरोजगार गुरिल्लाओं को पेंशन सुविधा तथा सेना एवं अर्द्ध सैनिक बलों की भांति गुरिल्लाओं को समस्त सुविधाएं प्रदान की जाए। राज्य सरकार केंद्र का मामला बताकर समायोजन तथा पॉलिसी बनाने से मना कर रही है।
उन्होंने कहा कि इससे बेराजगार गुरिल्लाओं को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। संगठन अपनी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट एवं दृढ़संकल्प है। आने वाले दिनाें में संगठन अपना आंदोलन और तेज करने जा रहा है। इस अवसर पर चैलचौक से प्रधान टेक सिंह चौहान, महासचिव सी. राम, जोगिंद्रनगर से रणजीत ठाकुर, मंडी से रमेश कुमार, महिला प्रधान शीला देवी, सुभाष, हुक्म, निर्मला, शेर सिंह, चिंता देवी, मीना कुमारी, गुमत राम, टिक्कम राम, तरसेम, राम चंद, प्रेम सिंह आदि भी उपस्थित थे।