{"_id":"30010","slug":"Mandi-30010-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के मृतकों की पहचान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के मृतकों की पहचान
Mandi
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरला (मंडी)। नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट पर बीती रात उरला के समीप कसयाण नाला के पास हुई कार दुर्घटना में मृतकों की पहचान हो गई है। मृतक पालमपुर, बद्दी और बिलासपुर के रहने वाले थे। इनकी पहचान 20 वर्षीय साहिल कौशल पुत्र एसके कौशल निवासी बरडवाहण जिला बिलासपुर, 21 वर्षीय सूरज पुत्र रवि गाडी निवासी बद्दी (सोलन) और पालमपुर निवासी 16 वर्षीय श्रृतिका वर्मा पुत्री राजीव वर्मा के रूप में हुई है। घटना में घायल अन्य युवक 21 वर्षीय सिद्धार्थ पुत्र धर्म चंद निवासी पालमपुर को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार वाहन में सवार सभी युवक पालमपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे, लेकिन उरला के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से वे अपना सफर पूरा नहीं कर पाए। परिजनों के अनुसार बिलासपुर निवासी साहिल कौशल का सोमवार को जन्मदिन था। इसमें शरीक होने के लिए उसका दोस्त सूरज बिलासपुर आया था। जो बाद में एक अन्य दोस्त पालमपुर के सिद्धार्थ के घर गए थे। जहां से शाम को वापस चंडीगढ़ लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाया गया जहां पंचनामा करने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है।