{"_id":"30005","slug":"Mandi-30005-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालों और आटे के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालों और आटे के सैंपल फेल
Mandi
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम (सरकारी उपक्रम) की ओर से लोगों को घटिया आटा और दालें सप्लाई की जा रही हैं। इसका खुलासा हाल ही में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से भरे गए सैंपल की रिपोर्ट से हुआ है। विभाग ने निगम के विभिन्न स्टोरों से सैंपल भर कर जांच के लिए भेजे थे। जांच में तीन सैंपल फेल पाए गए है। पुष्टि करते हुए डीएफसी मंडी एसएस पठानिया ने बताया कि गोदाम मालिकों को 5-5 हजार रुपये जुर्माना किया गया है।
जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले से निगम के विभिन्न स्टोरों से सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे थे। इसमें धर्मपुर के दो और करसोग उपमंडल के एक स्टोर से लिए गए दालों और आटे के सैंपल फेल पाए हैं। कार्रवाई करते हुए डीएफसी मंडी ने गोदाम इंचार्ज को पांच-पांच हजार जुर्माना ठोका है। आटा और दाल की सप्लाई करने वाली कंपनी पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। इसके तहत कंपनी के कुल बिल की 20 फीसदी रकम जुर्माने के रूप में काट ली जाएगी।
डीएफसी मंडी एसएस पठानिया ने बताया की विभाग ने पिछले माह जिले के विभिन्न गोदामों से सैंपल भर कर जांच के लिए भेजे थे। इसमें दो दालों और एक आटे का सैंपल फेल हुआ है। विभाग ने गोदाम इंचार्ज को जुर्माना कर नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें साफ कहा गया है कि दूसरी बार इस तरह की गलती होने पर लाइसेंस रद कर दिए जाएंगे।