{"_id":"29923","slug":"Mandi-29923-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार के मोबाइल, सिम और पेन ड्राइव चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार के मोबाइल, सिम और पेन ड्राइव चोरी
Mandi
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। छतरी के छोरा गांव में एक दुकान से अज्ञात चोरों ने करीब पचास हजार के मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव उड़ा लिए। इस संबंध में दुकान के मालिक खूब राम ने गोहर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में खूबराम ने बताया कि रविवार को देर रात कुछ चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और उन्होंने 13 मोबाइल,100 सिम कार्ड और 15 पेन ड्राइव पर हाथ साफ कर दिया। इस पूरे चोरी हुए सामान की कीमत पचास हजार आंकी जा रही है। दुकान के मालिक ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने गया तो वहां पर दुकान का ताला टूटा हुआ था। उसने बताया कि दुकान के अंदर देखने पर उक्त मोबाइल और अन्य सामान गायब था। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार चोरों का सुराग ढूंढने के लिए जाल बिछा दिया है। एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरों का सुराग पता चल गया है जिन्हें जल्द सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।
विज्ञापन