{"_id":"29832","slug":"Mandi-29832-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर पावर हाउस के कर्मचारी आंदोलन में कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैहर पावर हाउस के कर्मचारी आंदोलन में कूदे
Mandi
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डोह (मंडी)। ब्यास सतलुज लिंक परियोजना के बीबीएमबी डैहर पावर हाउस के कर्मचारी भी पंडोह के दैनिक भोगी श्रमिकों के समर्थन पर आंदोलन में कूद गए हैं। भाखड़ा ब्यास इंपलाइज यूनियन एटक के आह्वान पर उप मुख्य अभियंता डैहर पावर हाउस बीबीएमबी सलापड़ के कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन की शुरूआत यूनियन के नेता अवतार सिंह एवं चेत राम को केंद्रीय समिति के महासचिव मोहन लाल वर्मा द्वारा हार पहना कर की।
सलापड़ शाखा के प्रधान एच. राम, बक्शी एवं सचिव रोशन लाल ठाकुर भी मौजूद थे। अपने संबोधन में मोहन लाल वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की बदौलत ही बीबीएमबी ने समय से पूर्व 1950 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करके 700 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। मगर, प्रबंधन को कर्मचारियों से कोई सहानुभूति नहीं है। अगर कर्मचारियों की मांगों को अनुकंपा के आधार पर नौकरियां बहाल करना, दिहाड़ीदारों को पूरा वर्ष रोजगार देना, उत्पादकता के आधार पर बोनस देना तथा बीसीबी का लाभ देना आदि सहित सभी 17 मांगों का शीघ्र निपटारा नहीं किया गया तो कर्मचारी डैहर पावर हाउस को बंद करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों के किसी भी सूरत में न्याय दिलाकर ही राहत की सांस ली जाएगी।