{"_id":"29830","slug":"Mandi-29830-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र में चार वर्षों से लटका है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र में चार वर्षों से लटका है ताला
Mandi
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के दुर्गम स्वास्थ्य केंद्र सोमाकोठी में स्टाफ की कमी के चलते केंद्र में ताला लटकने से क्षेत्र वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें उपचार के लिए मीलों का सफर तय करके नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचना पड़ता है। उक्त केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र है। इसमें कभी कभार एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के लिए आते हैं।
स्थानीय लोगों में पूर्व प्रधान प्रकाश चंद, महेंद्र सिंह, रोशन लाल, कमल वर्मा, रतन लाल, चमन सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि स्टाफ के अभाव के चलते उक्त स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार वर्षों से ताला लटक रहा है। स्वास्थ्य कर्मी के स्थानांतरण के बाद आज तक यहां किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं हो पाई है। क्षेत्र वासियों ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में करसोग क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि सोमाकोठी स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की तैनाती नहीं की गई तो लोग मजबूरी में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इधर बीएमओ करसोग कृष्ण चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों के कारण सोमाकोठी केंद्र में टीकाकरण के लिए कर्मचारियेां को भेजा जाता है। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए विभागीय उच्च अधिकारियों को लिखित में दिया गया है। लेकिन उचित कार्रवाई न होने से स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती नहीं हो पा रही।