{"_id":"29713","slug":"Mandi-29713-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ कर्मियों को पदोन्नति न देने से इंटक खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ कर्मियों को पदोन्नति न देने से इंटक खफा
Mandi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से मैट्रिक पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान न करने पर इंटक ने नाराजगी जताई है। लोक निर्माण विभाग मंडल पधर इंटक के प्रधान सरवण कुमार यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्ष से भी अधिक अवधि का अनुभव रखने वाले फील्ड में कार्यरत कर्मियों को पदोन्नति न देने से हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग तथा आइपीएच विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी चल रही है।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वर्षों से फील्ड कार्यों का अनुभव वाले कर्मचारियों को पदोन्नति न देकर उनके कोटे में ड्राफ्टमैन तथा सर्वेयर को पदोन्नति देकर सुपरवाइजर बनाया गया है। जो इस वर्ग से सरासर अन्याय है। ड्राफ्टमैन और सर्वेयर को उन्हीं के पद पर पदोन्नति दी जाती। कार्य निरीक्षक की जगह पूर्व की भांति पढ़े लिखे अनुभवी बेलदारों को पदोन्नत किया जाता। इससे सरकार के कोष पर किसी किस्म का वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।
इंटक प्रधान ने मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, लोक निर्माण एवं राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और सिंचाई मंत्री रविंद्र सिंह रवि से मांग की है कि दसवीं तथा बाहरवीं पास पांच वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुभवी बेलदारों को पदोन्नत कर कार्य निरीक्षक लगाया जाए। 6 मई को कुन्नू के हरड़गलू मैदान में पीडब्ल्यूडी और आइपीएच विभाग के मैट्रिक पास फील्ड कर्मचारियों की इंटक के बैनर तले बैठक होगी।