फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एक लाख को रोजगार देगी बसपा : मनहेड़ा

एक लाख को रोजगार देगी बसपा : मनहेड़ा

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश की वर्तमान सरकार भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसके चलते प्रदेश में बेरोजगारी एवं महंगाई बढ़ रही है। क्षेत्र के स्थानीय बचत भवन में करीब 150 बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय सचिव मनेहड़ा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सगी बहने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दोनों दलों ने समाज के पिछड़े वर्ग और गरीबों का शोषण किया है। प्रदेश की वर्तमान सरकार ने पूंजीवादी के हाथों हिमाचल जैसे सुंदर प्रदेश को बेच दिया। 23 निजी विवि करोड़ों डकार कर खोल दिए गए। अब प्रदेश की जनता इन दोनों ही सरकारों से दुखी हो चुकी है। इसके चलते प्रदेश में अब सत्ता परिवर्तन की बयार बह रही है। दोनों ही सरकारों ने बारी -बारी प्रदेश की जनता से धोखा किया है। आगामी चुनावों में बसपा तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। प्रदेश में वर्तमान समय में करीब 10 लाख 26 हजार युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। लेकिन बसपा सत्ता में आती है तो एक लाख को रोजगार देगी। पार्टी महंगाई एवं गरीबी पर लगाम लगाने के लिए पूरी कोशिशें करेंगी। आगामी चुनावों में करीब 75 प्रतिशत युवाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके अलावा बसपा का नारा लेकर गांव-गांव चलो घर-घर चलो होगा। बसपा जिले में अपने सात उम्मीदवार करेगी। इस मौके पर रत्न सिंह, हेत राम, धर्म सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed