{"_id":"29706","slug":"Mandi-29706-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगा जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदा लगा जान देने का किया प्रयास
Mandi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के घांघणु गांव में एक महिला द्वारा घर पर दुपट्टे से फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जब घर वालों ने कमरे में महिला को दुपट्टे से झूलते पाया तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उन्होंने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घांघणु निवासी गंगा सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके एक चाचा मिलने के लिए घर पर पहुंचे। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी खीमी देवी को जो रसोई घर में काम कर रही थी, उसे बुला कर चाय बनाने के लिए कहा। काफी देर तक जब उसकी पत्नी चाय लेकर नहीं आई तो उन्होंने अंदर घर में जाकर उसकी तलाश की। इस दौरान उसने घर के एक कमरे में खीमी को दुपट्टे से फंदे में लटकते हुए पाया। इस पर उसने शोर मचा कर परिवार के अन्य लोगों को बुलाया और उसे फंदे से निकाल कर गंभीर अवस्था में उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।