{"_id":"29593","slug":"Mandi-29593-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री आज से धर्मपुर प्रवास पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री आज से धर्मपुर प्रवास पर
Mandi
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 1 से 7 मई तक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। पहली मई को परिवहन मंत्री सधोट, पपलोग, चोलथरा, बसंतपुर तथा रखोह में, 2 मई को कोट, ग्रयोह, दारपा, बकारटा तथा बरच्छवाड़, 3 मई को कून, टोरखोला, गदेहड़, गरौडू, तनिहार तथा टिहरा गांव में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
4 मई को महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मपुर विश्रामगृह में उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 5 मई को मंत्री धलारा, कोठुंआ नेरी, संधोल, दतवाड़, घनाला तथा सोहर, 6 मई को समौड़, सिधपुर, स्योह, खनौड़ तथा बेरी जबकि 7 मई को सरसकान तथा पैहड़ में जन समस्याएं सुनेंगे तथा उनका समाधान करेंगे।