{"_id":"29587","slug":"Mandi-29587-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह चलती महिला को दो महिलाओं ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह चलती महिला को दो महिलाओं ने पीटा
Mandi
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। जोगिंद्रनगर में स्कूल जा रही एक महिला पर कुछ महिलाओं ने हमला बोल दिया। इससे महिला को चोटें आई हैं। महिला के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे बचाया। इधर, महिला ने जोगिंद्रनगर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में रोशनी देवी पत्नी सोहन लाल ने कहा है कि वह एक निजी स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात हैं। हर रोज की तरह शनिवार को स्कूल जा रही थी कि इसी दौरान रास्ते में निर्मला देवी पत्नी ओम प्रकाश चौहान अपने घर के गेट के पास खड़ी थी। उसने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी बहू नंदिनी भी वहां आ धमकी और उससे मारपीट शुरू कर दी और गंदी-गंदी गालियां निकालने लगीं। रोशनी के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे छुड़वाया।
इधर, एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने रोशनी देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।