{"_id":"66263cd78feb7a9c8e0915a3","slug":"95-students-migrated-from-hpu-to-spu-mandi-news-c-90-1-ssml1026-124724-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचपीयू से एसपीयू के लिए 95 विद्यार्थी माइग्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचपीयू से एसपीयू के लिए 95 विद्यार्थी माइग्रेट
विज्ञापन
एचपीयू से एसपीयू के लिए 95 विद्यार्थी माइग्रेट
विवि ने अनुमति देकर जारी किए नए रोल नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में एचपीयू से 95 छात्र-छात्राओं ने माइग्रेशन करवाई है। वहीं, एसपीयू के विभिन्न कॉलेजों से 277 विद्यार्थी एक दूसरे कॉलेजों में माइग्रेट हुए हैं। इसके लिए एसपीयू परीक्षा विभाग ने माइग्रेशन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है और नए रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं।
एसपीयू की वेबसाइट पर माइग्रेट हुए छात्र-छात्राओं की सूची डाल दी गई है। इसमें छात्र-छात्राओं के नाम, पुराने रोल नंबर, नए यूनिवर्सिटी रोल नंबर, कक्षा, साल और जहां पर जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में माइग्रेशन की गई है, उसके बारे में जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों जिन्होंने माइग्रेशन के लिए आवेदन किया था, उनको सूचित कर दिया गया है। आवेदन करने वालों में अधिकतर बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री, पराक शास्त्री पहले और दूसरे साल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को माइग्रेशन की अनुमति मिल गई है, वे अपना परीक्षा फॉर्म आदि भर सकते हैं। नए पंजीकरण संख्या का उपयोग करके विश्वविद्यालय पोर्टल पर परीक्षा गतिविधियां उनके लॉग इन में कर सकते हैं। इसके लिए उनको पासवर्ड के रूप में यूजर आईडी और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।