{"_id":"6aa6eb4cc1664db93d0ae51c","slug":"930-lakh-given-to-invest-in-insurance-policy-invested-in-crypto-mandi-news-c-90-1-mnd1021-213129-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीमा पॉलिसी में लगाने के लिए दिए 9.30 लाख, क्रिप्टो में लगा दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीमा पॉलिसी में लगाने के लिए दिए 9.30 लाख, क्रिप्टो में लगा दिए
विज्ञापन
निवेश डूबने के बाद महिला ने रकम लौटाने से किया इन्कार
शिकायतकर्ता ने करीब तीन साल बाद मांगी थी रकम
पैसा न मिलने पर पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीमा पॉलिसी में निवेश के नाम पर 9.30 लाख रुपये लेने और कथित तौर पर रकम क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का मामला सामने आया है। निवेश की रकम डूबने के बाद पैसे वापस मांगने पर महिला ने रकम लौटाने में असमर्थता जताई। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सुंदरनगर में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी महिला निर्मला बीमा एजेंट हैं।
पुलिस के अनुसार चाकली निवासी चंद्र कुमार (23) ने शनिवार को पुलिस चौकी सलापड़ में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पिता स्व. बाबू राम ने निर्मला देवी को बीमा पॉलिसी में निवेश के लिए चेक के माध्यम से कुल 9.30 लाख रुपये दिए थे। करीब तीन साल बाद जब रकम वापस मांगी गई तो निर्मला देवी ने बताया कि उसने यह पैसा क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर दिया था, जो डूब गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पिता की जानकारी और सहमति के बिना पॉलिसी में निवेश के नाम पर दी गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी में लगा दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रथामिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के निवेश से पहले संबंधित योजना, संस्था और दस्तावेजों की पूरी तरह जांच करने की अपील की है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद लोग बिना सोचे-समझे परिचित लोगों के झांसे में आकर लाखों का निवेश कर रहे हैं और धन लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी पर भी बढ़ सकता है जांच का दायरा
क्रिप्टो करंसी के नाम पर हुई इस धोखाधड़ी के बाद आने वाले दिनों में और भी मामले उजागर हो सकते हैं। हालांकि सुंदरनगर नगर थाने में 2022 के बाद क्रिप्टो करेंसी को लेकर पुलिस के पास कोई बड़ी शिकायत दर्ज नहीं हुई है लेकिन इस मामले के उजागर होने के बाद मामले बढ़ सकते हैं। इससे क्रिप्टो करेंसी पर भी जांच का दायरा बढ़ सकता है।