फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   92 Panchayats claiming to be TB free will now be verified

Mandi News: टीबी मुक्त होने का दावा करने वाली 92 पंचायतों का अब सत्यापन होगा

Thu, 29 Feb 2024 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
92 Panchayats claiming to be TB free will now be verified
मंडी जोनल अस्पताल में जिला क्षय रोग नियन्त्रण पर लगी मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य
मंडी। जिला मंडी की हर ग्राम पंचायत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के स्वास्थ्य विभाग के प्रयास धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रमों के चलते लोग भी जांच को आगे आने लगे हैं। मंडी जिला की 552 पंचायतों में से 92 पंचायतों ने तय मानकों के अनुसार टीबी मुक्त पंचायत होने की दावेदारी पेश की है। यह मानक स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग की टीम द्वारा किए सर्वेक्षण के उपरांत प्राप्त आंकड़ों पर आधारित हैं।
विज्ञापन

अब विभाग की जांच के बाद इन पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत कर क्षय रोग इकाई द्वारा ग्राम पंचायतों और वार्ड स्तर पर डाटा एकत्रित करने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को टीबी के विभिन्न पहलुओं जैसे-लक्षण, रोकथाम, भ्रांतियों को दूर करना, उपचार का पालन, जांच और उपलब्ध उपचार सुविधाओं समेत टीबी रोगियों के लिए सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को टीबी मुक्त अभियान को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार डॉ महेश, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ अरिंदम राय व अन्य ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभियान को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य करने को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
जिला मंडी में तीन मार्च से प्लस पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एनके भारद्वाज ने सभी स्वास्थ्य खंड प्रमुखों को निर्देश दिए कि तीन मार्च से पल्स पोलियो अभियान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed