{"_id":"5cbdf7febdec2275a46a2256","slug":"91555953662-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड से एक किलोमीटर दूर सवारियां उतारने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड से एक किलोमीटर दूर सवारियां उतारने पर रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। परवाणू से बैजनाथ जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को सोमवार धर्मपुर से करीब एक किमी दूर कैंची मोड़ के पास ही रोक दिया गया। सवारियों को वहां उतारकर बस चली गई। इससे यात्रियों में रोष है। बस बिलासपुर डिपो की है। बस करीब दो बजे के आसपास धर्मपुर कैंची मोड़ से निकलती है और धर्मपुर बस स्टैंड के लिए आती है, लेकिन सोमवार को कड़ी धूप में बस चालक ने सवारियों को कैंची मोड़ पर ही उतार दिया। सवारियों को करीब एक किलोमीटर का पैदल सफर करके धर्मपुर बाजार पहुंचना पड़ा। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बस में 10 से 15 सवारियां थीं, जिन्हें धर्मपुर बस स्टैंड में उतरना था। बस चालक और परिचालक ने उन्हें कैंची मोड़ पर ही उतार दिया। सवारियों ने धर्मपुर का टिकट लिया था और उन्हें मजबूरन कैंची मोड़ पर ही उतरना पड़ा। बस में सवार समाजसेवी हंसराज वर्मा, धर्मपुर पंचायत के प्रधान ठाकर दास, सुभाष चंद ने इसके खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की और हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा सरकार से चालक एवं परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि जो बस रूट वाया धर्मपुर हैं, उन्हें धर्मपुर आना अनिवार्य है। यह गाड़ी बस स्टैंड क्यों नहीं आई? इसके बारे में बिलासपुर के आरएम को सूचना दी जाएगी। उधर, क्षेत्रीय प्रंबधक बिलासपुर पवन कुमार कहा कि उनके ध्यान में यह मामला आया है और इसकी जांच की जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई होगी।
000