फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सराज से दिलाएं 30 हजार की लीड

सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सराज से दिलाएं 30 हजार की लीड

Mon, 25 Mar 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सराज से दिलाएं 30 हजार की लीड
बालीचौकी (मंडी)। भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के प्रचार के लिए सीएम जयराम ठाकुर कूद गए हैं। मंडी से टिकट फाइनल होने के बाद अपने गृहक्षेत्र सराज के बालीचौकी में पहले युवा मोर्चा के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक, अभिनंदन और मोदी की योजनाओं के दम पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि रामस्वरूप शर्मा इस बार भारी मतों से लोकसभा में जाएंगे। सराज से ही करीब तीस हजार मतों की लीड का दावा उन्होंने ठोका है। सराज भाजयुमो के इस सम्मेलन के साथ ही सोमवार से मंडी लोकसभा के चुनाव प्रचार की विधिवत शुरुआत भी की। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा पिछले चुनावों में 3 लाख से जीत का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार भी हार का मुंह देखेगी।
विज्ञापन

अब की बार 4 की 4 और सराज में 30 हजार पार का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक इस बात का सबूत है कि अब पाक को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि उनके ऊपर सराज की जनता और जयराम ठाकुर का ताउम्र ऋण रहेगा। इनके सहयोग से उन्होंने वीरभद्र सिंह की पत्नी को हराकर अपना पहला चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सुखराम परिवार पर कसा तंज
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सुखराम परिवार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग या परिवार ये कहते हैं कि 2017 के विस चुनावों में उनके कारण मंडी से कांग्रेस क्लीन स्वीप हुई है, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये सब मुख्यमंत्री की कार्यशैली और लोकप्रियता का एक नमूना है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर सांसद निधि खर्च न करने के आरोप विपक्ष लगाता है जो सच नहीं है क्योंकि इन 5 वर्षों में वह इस मामले में देशभर में 54वें नंबर पर हैं। इसके अलावा लोकसभा में भी उनकी हाजिरियां 85 प्रतिशत के आसपास हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed