फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मरम्मत के चलते 22 दिन बंद रहेगी बतैल से बनोहा सड़क

मरम्मत के चलते 22 दिन बंद रहेगी बतैल से बनोहा सड़क

Sat, 16 Feb 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत के चलते 22 दिन बंद  रहेगी बतैल से बनोहा सड़क
मंडी/बलद्वाड़ा। तहसील बलद्वाड़ा के तहत आने वाली सबसे घनी आबादी वाली बतैल से बनोहा सड़क 22 दिनों के लिए बंद कर दी है। विभाग ने लोगों से इस दौरान सहयोग देने की अपील की है। विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह रोड इंटरलॉक टाइल कार्य के चलते 16 फरवरी से 10 मार्च तक छोटे व बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके चलते लोगों को 22 दिनों तक यातायात सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। इस सड़क के किनारे बहुत ही घनी आबादी बसी हुई है। इस सड़क से खनोट, बारी, रड़ा मनवाणा, कुल्वाड़ी, धतोली जैसे घनी आबादी और अधिक जनसंख्या वाले गांव बसे हुए हैं। अक्सर इस तरफ लोगों को यातायात की पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब सड़क 22 दिनों तक बंद रहने के कारण लोगों की परेशानी अधिक बढ़ने वाली है। अब यहां से रोजाना अपने कार्य क्षेत्रों में जाने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को वाया बनोहा होकर 10 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से कोई उचित विकल्प ढूंढने की गुहार लगाई है, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

....
इंटरलॉक टाइल लगाई जाएंगी : अनिल
लोक निर्माण विभाग बलद्वाड़ा के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बनोहा में इंटरलॉक टाइल का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते यह सड़क 16 फरवरी से 10 मार्च तक छोटे और बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed