फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरोट में शानन प्रोजेक्ट के रिजरवायर से सिल्ट वाला पानी छोड़ने पर कार्रवाई

बरोट में शानन प्रोजेक्ट के रिजरवायर से सिल्ट वाला पानी छोड़ने पर कार्रवाई

Tue, 08 Jan 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बरोट में शानन प्रोजेक्ट के रिजरवायर से सिल्ट वाला पानी छोड़ने पर कार्रवाई
बरोट (मंडी)। शानन परियोजना के रिजरवायर से अवैज्ञानिक ढंग से सिल्ट वाला पानी सीधे ऊहल नदी में छोड़ने के मामले में प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में चेयरमैन/मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड को वाटर एक्ट के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें पंद्रह दिन के भीतर पानी बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही रिजरवायर में जमा सिल्ट को वैज्ञानिक ढंग से निकालने, नदी नालों के जीव जंतुओं के जीने के लिए पर्याप्त पानी छोड़ने और नदी में पानी की गुुणवत्ता को सुधारने के लिए भी कहा है। अन्यथा वाटर एक्ट 1974 के तहत 10 हजार तक जुर्माने, छह माह तक कैद और परियोजना की बिजली काटने की प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी है। शानन परियोजना पंजाब विद्युत बोर्ड के अधीन है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पांच दिसंबर को प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
ग्रामीणों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने शानन परियोजना से अवैज्ञानिक ढंग से सिल्ट सीधे ऊहल में फेंकने का मुद्दा अमर उजाला के माध्यम से पांच दिसंबर को जोर शोर से उठाया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, जिला प्रशासन को वीडियो और फोटो सहित की थी। इसके बाद 26 से लेकर 29 दिसंबर तक अधिकारियों की संयुक्त विजिट में भी शानन से मानकों के तहत पंद्रह फीसदी साफ पानी नदी नालों में छोड़ने के निर्देश दिए थे। अब सदस्य सचिव डॉ. आरके पुर्थी ने वाटर एक्ट के तहत तीन जनवरी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

...
मतस्य विभाग ने भी की थी शिकायत
सिल्ट वाला खतरनाक पानी छोड़ने की शिकायत असिस्टेंट डॉयरेक्टर फिशरीज मंडी ने भी की थी। इसमें कहा गया था कि एनजीटी के तय मानकों के तहत शानन से पंद्रह फीसदी पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। मछलियों के प्रजनन का समय चल रहा है। प्रजनन सीजन प्रभावित होने से सैकड़ों मछुआरों की आर्थिकी भी संकट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मत्स्य से जुड़े रोजगार को भी संकट
सैन मोहल्ला के नरेंद्र सैणी ने प्रशासन और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को सौंपी शिकायत में कहा था कि शानन परियोजना से अवैज्ञानिक ढंग से खतरनाक सिल्ट का पानी छोड़ा जा रहा है। इससे हजारों जीव जंतुओं पर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed