फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चियुणी के जहल नाला में टाटा सूमो खाई में गिरी, 3 घायल

चियुणी के जहल नाला में टाटा सूमो खाई में गिरी, 3 घायल

Sat, 17 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चियुणी के जहल नाला में टाटा सूमो खाई में गिरी, 3 घायल
जहल नाला के पास खाई में गिरी जीप, तीन घायल
विज्ञापन

चियुणी से लंबाथाच जा रहे थे चालक समेत चार लोग
घायलों को जंजैहली अस्पताल में किया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर (मंडी)। सिराज घाटी के चियुणी के मढवार गांव के पास सुबह 11 बजे एक टाटा सूमो के जहल नाला के पास करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से नागरिक चिकित्सालय जंजैहली भर्ती किया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान चालक नरेंद्र कुमार पुत्र टोडर निवासी नरसडू, चुन्नी लाल पुत्र ब्रिकम निवासी चेत तथा भाग चंद पुत्र बांके राम गांव चेत तहसील थुनाग के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जंजैहली सुरेंद्र कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे टाटा सूमो नंबर एचपी 01 एम 1047 में नरेंद्र, चुन्नी, ब्रिकम और भाग चंद चियुणी से लंबाथाच की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब जीप जहल नाला के पास पहुंची तो चालक नरेंद्र ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और जीप करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय व्यक्ति चियुणी के ईश्वर सिंह ने जंजैहली पुलिस को सूचित किया और गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे और खाई में गिरे घायलों को सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें 108 की मदद से सिविल अस्पताल जंजैहली भर्ती किया गया। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि घायलों को फौरी राहत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed